वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को सूडान की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सूडान में भयानक अत्याचार हो रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि एक समय यह देश महान सभ्यता के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह धरती पर सबसे हिंसक जगह बन चुकी है जहां सबसे बड़ा मानवीय संकट आया हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘सूडान में भयानक अत्याचार हो रहे हैं। यह धरती पर सबसे हिंसक जगह बन गई है और साथ ही सबसे बड़ा मानवीय संकट भी यहां है। वहां खाना, डॉक्टर और हर जरूरी चीज की सख्त कमी है।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *